Thursday, 20 July 2023

भगवान श्री कृष्ण का नाम 'नटवर वपु' का भावार्थ क्या है ?

भगवान श्री कृष्ण का नाम 'नटवर वपु' का भावार्थ क्या है ? 
उत्तर :- भगवान श्री कृष्ण अनंत ब्राह्मांड के अनंत मायाधीन जीवों को उसके कर्म फल के अनुसार चौरासी लाख योनियों में नचाते रहते हैं । तथा स्वयं मायामुक्त भक्तों के इशारे पर नाचते हैं , उनके पीछे-पीछे डोलते रहते हैं ताकि उनके चरणों धुल उन पर परे । इसलिए वो नटवरों के भी सरदार हैं , नटवरों में श्रेष्ठ है , इसलिए रसिक महापुरूषों ने , गोपियों ने उन्हें नटवर वपु कहा है । श्री राधे । 
अगले पोस्ट में उनके "नागर " और 'नंदा' नाम के भावार्थ का चर्चा करेंगे ।:- संजीव कुमार

भगवान श्री कृष्ण के नाम 'नंदा ' का भावार्थ।

भगवान का नाम 'नंदा ' का भावार्थ।
यूं तो साधारण अर्थ में नंदबाबा के पुत्र होने के कारण भगवान श्री कृष्ण को नंदा कहा जाता है । 
भगवान श्री कृष्ण परकिया भाव के लीला में पुर्व निर्धारित वात्सल्य भाव के महापुरुषों को वात्सल्य भाव का भक्ति प्रदान करने के लिए एवं उनसे मातृत्व सुख तथा पितृत्व सुख पाने कि लालसा से उनके पुत्र बन कर उनके गोद में अवतरित होते हैं । हर अवतार काल में भगवान अलग अलग महापुरुषों को अपना माता पिता बनाते हैं और उन्हें वात्सल्य भाव का सुख प्रदान करते हैं । भगवान वात्सल्य भाव के अनंत भक्त जीवों को अपने अनंत लीला काल में वात्सल्य सुख प्रदान किए हैं और आगे भी करेंगे । अनंत मन्वंतर में अनंत बार अनंत ब्रज लीला राम लीला आदि हो चुकें हैं और आगे भी होंगे । 
इस दृष्टि से वो विगत ब्रज के लीला में नंद बाबा के पुत्र होने के कारण वे नंदा कहलाए । 
( केवल महाभाव भक्ति का सीट श्री राधा रानी के लिय सदा के लिए रिजर्व है , कोई भी जीव माहाभाव भक्ति श्री राधा रानी का सीट नहीं पा सकता कभी , लेकिन वांकि सभी जीव अनेक भाव भक्ति के अधिकारी है , जो जीव जिस भाव से भगवान की भक्ति करता है वो उस सीट को उसे दे देते हैं , अत: आज तक अनंत जीव नंद , यशोदा , वासुदेव, देवकी , दशरथ , जनक, कौशल्या, कैकई, सुमित्रा , मनसुखा , सुदामा मधुमंगल आदि बन चुके हैं और गोलोक में है और आगे के अवतार में भी अनंत जीव होंगे ) 

लेकिन तत्वज्ञान कि दृष्टि से सभी जीव भगवान के अंश है, यानि पुत्र हैं । न उनका कोई पिता है न पुत्र हैं न भाई है न बंधु है ।

यहां तक कि भगवान के स्वरूप शक्ति के अंश सभी भगवान और महापुरूष है, यहां तक कि अनंत ब्रह्मांड के अनन्त ब्रह्मा , अनंत विष्णु, अनंत शंकर , अनंत नित्य संत , अनंत नित्य महापुरुष उनके स्वरूप शक्ति के ही अंश है । 
इस दृष्टि से भगवान श्री कृष्ण समस्त आत्माओं के भी आत्मा, परमात्मा, श्री भगवान हैं, एक मात्र स्वामी हैं , पिता है । 
 अत: सनातन दृष्टि से समस्त आत्माओं के अर्थात नंद के भी आत्मा को परमात्मा यानि नंदा कहते हैं । 
अत: नंदा का मतलव आनंद का भंडार , आनंद कंद भगवान श्री कृष्ण समस्त नंद को आनंद प्रदान करने वाले एक मात्र नंदा है । 
जो जिस भाव से भगवान श्री कृष्ण की भक्ति करता है उसको उसी भाव का आनन्द भगवान श्री कृष्ण प्रदान करते हैं । 
श्री राधे ।:- संजीव कुमार।

भगवान श्री कृष्ण के " नागर " नाम के भावार्थ को समझते हैं ?

भगवान श्री कृष्ण के " नागर " नाम के भावार्थ को समझते हैं ।
यूं तो किसी नगर को बसाने वाले को या किसी नगर के अधिपति , राजा , अधिक्षक , अध्यक्ष को नागर कहा जाता है जैसे आज मेयर कहते हैं वैसे । 

लेकिन भगवान श्री कृष्ण को रसिक संतों ने नागर इसलिए कहा है कि भगवान ब्रज के रसिकों , नर नारियों , गोप , गोपियों के दिलों का राजा थे , स्वामी थे । अत: वे ब्रजनागर कहलाए ब्रज में । 
भगवान श्री कृष्ण ने दो दो नगर बसाया , पहला गोकुलवासी को कंस के अत्याचार से बचाने के लिए विश्वकर्मा को आदेश देकर नंदगांव बसाया । वहीं दुसरी ओर वो अपने जनों को जरासंध के आक्रमणो से बचाने के लिए द्वारिका नगरी बसाया । 
इसलिए भी वो नागर कहलाए । 

लेकिन उच्च कोटि के रसिक संतों ने उन्हें गोलोक का तथा समस्त ब्रह्मांड के समस्त जीवों का अध्यक्ष बतलाया है । सभी जीवों के जीवन का आधार श्री कृष्ण है । वे माया तथा जीव दोनों का अध्यक्ष हैं, गवर्नर है , स्वामी हैं , पिता हैं । इसलिए उनको नागर नाम दिया है रसिको ने । 
श्री राधे ।:- संजीव कुमार

120 करोड़ से अधिक हिन्दू आबादी वाला हिंदूस्तान हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं 🤔🚩

एक व्यक्ति का प्रश्न :- 
120 करोड़ से अधिक हिन्दू आबादी वाला हिंदूस्तान हिंदू राष्ट्र क्यों नहीं 🤔🚩

मेरी राय :- क्या कमाल हो जाएगा अगर हमारा देश हिंन्दु रा्ष्ट्र बन भी गया तो ! यहां तो हिन्दू हीं हिन्दू का सबसे बड़ा दुश्मन है । हमारे देश का इतिहास रहा है कि हिन्दू राजाओ ने ही दुसरे हिन्दू राजा के राज्य को हड़पने के लिए बाहरी आक्रमणकारियो , मुगलों को , तो अंग्रेजो का साथ दिया और साथ लिया भी । और आज भी देख लो अनेक हिन्दू नेता हिन्दू के हीं खिलाफ हैं ।
 तो भला अगर हमारा देश हिन्दू राष्ट्र बन भी जाएगा मान लीजिए तो क्या हो जाएगा ?

 लोग आपस में हीं मार काट करेंगे और जयचंद बन कर एक दुसरे का नुक़सान करने के लिए घात करेंगे । यहां तक कि जैसा आज हो रहा है कि विदेश में जाकर भारत का अपमान करते हैं और उनसे सहायता मौरल सपोर्ट मांगने का प्रयास करते हैं और कुछ प्रवासी हिन्दू ही बड़े चाव से उनका सुनते हैं और ताली बजाते हैं ।

 आज तो देख हीं रहे हैं न एक नामी खानदानी नेता का वारिस विदेश के धरती पर जाकर देश की बुराई खुलेआम कर रहा है और लोग उसकी पार्टी को बोट देकर स्टेट का बागडोर दे रहे है, ये कौन बोट दे रहा है उनको अधिसंख्यक हिन्दू हीं न ? 

 तो मेरा कहने को मतलव है कि हिन्दू पहले मन से तो हिन्दू बन जाए और हिन्दू विरोधी को बोट देना बंद कर दें । 
 फिर राष्ट्र अपने आप हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा घोषणा कि आवश्यकता नहीं है । अधिसंख्यक हिन्दूओं कि मानसिकता जब तक हिन्दू की नहीं होगी तब तक केबल घोषित करने से कुछ नहीं होगा । कइ क्षेत्र में तो बहुत अच्छी अच्छी बातें घोषित है संविधान में जैसे युनिफर्म सिविल कोड , कानून भी बना हुआ है लेकिन लोगों के सोंच के कारण फिरका परस्त ताकत यहां जमा हुआ है एवं हिन्दूस्तान का खा कर , हिन्दू के टैक्स के पैसे से मौज कर रहा है और उल्टा हिन्दू से बोट लेकर हिन्दू का ही गला काट रहा है । 
इसलिए कहता हूं सबसे पहले मन से हिन्दू बनो , राष्ट्र अपने आप हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा । जातीं में बंटे रहोगे तो आपस में हीं लड़ते रहोगे और दुसरा मौज करेगा वो भी हमारे धन तथा संसाधन पर । इसलिए मानसिक रूप से हिन्दू बिचार धाराओं को आत्मसात् करने का प्रण कर लें । राष्ट्र अपने आप हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा ।

 आप  श्री कृपालु जी महाराज  का विश्व शांति कैसे होगा वाला प्रवचन आप भुल गए लगता है । श्री महाराज जी के इस प्रवचन का सार है कि जबतक जीव यह मन से नहीं मान लें कि भगवान अंदर बैठे हैं और वो सब नोट कर रहे हैं तब तक जीव अशांत रहेगा । 
और जब तक अशांत रहेगा तब तक बुराई समाप्त नहीं हो सकती है , श्री महाराज जी फिर कहते हैं सब के पीछे कानून और पुलिस नहीं खड़ा किया जा सकता है । और पुलिस भी भ्रष्ट न हो इसका गारंटी नहीं है क्योंकि चरित्र यानि अंत:करण को ठीक करना होगा । जब तक चरित्र नहीं ठीक होगा तब तक कानून से कुछ नहीं हो सकता है । 
इसलिए जबतक हिन्दू मन से हिंन्दु फिलोसॉफी को सिद्धांत को आत्मसात नहीं करेगे तब तक सिर्फ हिन्दू राष्ट्र या कुछ भी करने से हिन्दू एकता बेईमानी है । 
आज लोग अपने ही समाज का दुश्मन है । परोसी हिन्दू से बनता नहीं । भाई भाई में बैमनश्य है । अपनी बुढ़ी मां और बाप को बृद्धा आश्रम भेजने वाले तथाकथित हिन्दू से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं ?
अधिसंख्यक हिन्दू न तो अपने चरित्र पर ध्यान दें रहे हैं और न अपने औलाद के चरित्र पर । खुला बिचार ( broad mindness ) के नाम पर आल ओलाद को खुला छूट है , जाकर लिविंग रिलेशन में रहे , भद्दे भद्दे कपड़े पहने । हिन्दू भैल्यूज यानि मूल्य तथा सिद्धांत को ताखा पर रख कर ब्यायफ्रेंड बनावे तो गलत लोग तो फायदा उठाएगा हीं । कानून तो बहुत है पर हो क्या रहा है ? 

भाई भाई से घर में जमीन जायदाद के नाम पर लड़ने वाले , भाई भाई से मन मुटाव तथा मार पीट करने वाले , बाप मतारी को नहीं पुछने वाले , चाचा चाची , ताऊ का सम्मान न करने वाले से हम क्या उम्मीद कर सकते हैं । क्या घर के अंदर भी आप कानून और पुलिस के द्वारा हिन्दू सिद्धांत और भैल्यूज को मनवाने का सोंचते है क्या ? 
जो लोग आज हिन्दूत्व का वकालत करते हैं उनमें से अधिकतर के घर में क्या हाल है जरा जाकर सर्वे कर लीजिए । 

संजुक्त परिवार में रहना पसंद नहीं , मां वाप , संजुक्त परिवार के प्रति कोई फर्ज नहीं पुरा करने वाले लोग आज हिन्दूत्व कि बातें करते हुए सोसल मिडिया और बाहर भीड़ के सामने बड़ा बड़ा लेक्चर देते पाए जाते हैं । 
इनमें से अधिकतर का परिवार मियां बीबी बच्चा तक भी सीमित नहीं । अच्छे अच्छे पढ़ें लिखे लोग दारू पी कर घर में पत्नी से मार पीट करता पाया जाता है गाली गलौज का तो नाम ही मत लो । बेचारे उनके बच्चे दुबके और डरे रहते हैं । और बेचारे पड़ोसी का तो रात का नींद हराम होता हीं है । और सुबह उठ कर जब नशा टुटता है तो शरीफ का दिखावा करके समाज में हिन्दूत्व पर लेक्चर और सोसल मिडिया पर जय श्री राम बोलने से क्या हिन्दू राष्ट्र बन जाएगा । 
अरे पहले स्वयं तो हिन्दू फिलौसफी को आत्मसात करो । 

सुपरफिसियल बातें करने से नहीं होगा भाई , पहले सनातन वैदिक धर्म के फिलौसफी को आत्मसात करना होगा ‌! 
मैं आपसे पुछता हूं आप खूद बतलाई की आपके तथा आपके भाई बहन रिस्तेदारो में से कितने के बच्चे इंग्लिश कन्वेंट स्कूल में पढ़ते हैं , जरा ईमानदारी से यह बताएं फिर जाकर हिन्दू राष्ट्र पर भाषण देना , जरा पुरा इमानदारी से कुछ प्रमाण भेजो अपने तथा अपने रिश्तेदारों के बच्चे के स्कूल आइ कार्ड का फोटो डालो । और आप खुद भी किस स्कूल में पढ़े हैं उसका भी फोटो डालिए ।। दारू और शराब पीना तथा मांस खाना हीं गुणाह है सनातन शास्त्रों में , उपर से इंग्लिश दारू पीने वाले हिन्दूत्व कि बातें करते हुए शोभा नहीं देता है । 

भाई जाकर पढो ठीक से अपना इतिहास भारत तो सदा से अखंड हिन्दू राष्ट्र था हीं । वो कौन सा ऐसा बात और कारण है कि बाहर के लोग आकर इसे टुकड़ा टुकड़ा कर दिया और आज यह हाल है तब जाकर आपको समझ में आ जाएगा कि हिन्दूओं का आज ये हाल क्यों है ? 

आज हमारे हिन्दू बाबा जी लोग , धर्मगुरु लोग भिन्न भिन्न पंथ , बिचार धाराओं में बंटे हूए है , आपस में हीं नही‌ बनती एक दुसरे को । कोई लिंगायत है तो कोई वोक्कालिंगा तो कोई फोकालिंगा तो कोई जटालिंगा , तो न जाने क्या क्या , आपस में एक जुटता नहीं, हमारे बहुत से धर्म गुरूओं में आपस में हीं नहीं बनती , भीतर से हम बड़े तो हम बड़े कि भावना है और ऐसे लोगों से हिन्दूस्तान कैसे हिन्दू राष्ट्र बनेगा ? कोई राम और कृष्ण को गाली दे रहा है तो कोई भगवान शंकर को , सुन कर मुझे शर्म आती है और आश्चर्य भी और दुख भी । 

अरे हमारे देश में तो एक हीं गुरू के दो अनुयायीयों का आपस में नही बनती दिखाई देती है , एक दुसरे का सबसे पहले हीं टांग खेचते खुले आम दिखाई देते हैं । और बातें बड़ी बड़ी । जरा सोचिए गहराई से कहा खड़े हैं हमलोग ?? 

पढ़ने और जानने का तो आदत नहीं है न इसलिए ये सुपरफिसियल बातें करते हैं बहुत से लोग । 
वो कहावत है " घर फुटे तो गवांर लुटे "
तो पहले खुद को और अपने घर को ठीक करें , हम सभी हिन्दू अपने को ठीक कर लेंगे तो हमारा देश फिर से अपने आप हिन्दू राष्ट्र के गौरव को पुनर्स्थापित कर लेगा । :- संजीव कुमार।

श्री राधे ।

:- संजीव कुमार

धर्म का पालन किया जाता है रक्षा नहीं । धर्म का पालन करने से धर्म जीव की रक्षा करता है । जीव धर्म कि रक्षा नहीं कर सकता ।

धर्म का पालन किया जाता है रक्षा नहीं । 
धर्म का पालन करने से धर्म जीव की रक्षा करता है । जीव धर्म कि रक्षा नहीं कर सकता । 
इसलिए हम सनातन धर्मावलंबियों को अपने धर्म का पालन करना अनिवार्य है । 
धर्म का मतलव जो धारण करने योग्य हो । 
धर्म क: ? 
धारयेति इति धर्म : ।।
धारणात् धर्म इत्याहुः धर्मों धारयति प्रजाः ।
यः स्यात् धारणसंयुक्तः स धर्म इति निश्चयः ।। 
( महाभारत )
"धर्मः ध्रियते लोकः अनेन इति धर्मः, 
धरति धारयति व लोकम् इति धर्मः,." ( महाभारत)

तो अधर्मी और विधर्मी से सदैव सचेत और सावधान रहना चाहिए। शास्त्रों के अनुकूल चलें, मन से तो बंदर चलता है।
वेद कहता है-“धर्मं चर,” अर्थात् धर्म का पालन करो;
 “धर्मेण सुखमासीत्,” अर्थात् धर्म से लौकिक सुख मिलता तथा प्रारब्ध अच्छा बनता है; 
“धर्मान्न प्रमदितव्यम्”, अर्थात् धर्म में प्रमाद या असावधानी नहीं करनी चाहिये।।

धर्म क्या है ? जिसे धारण किया जा सके वो धर्म है । जैसे आग का धर्म है गर्मी प्रदान करना , जलाना । जैसे बर्फ का धर्म है ठंडक प्रदान करना । 
उसी प्रकार जीव की अवस्था के अनुसार हमारे सनातन वैदिक धर्म में अलग अलग धर्मो का पालन करना अनिवार्य बतलाया गया है । 

गुरू शिष्य परंपरा के शिष्यों का धर्म है अपने गुरू के शरणागत होकर , अनन्य होकर केवल उनके हीं द्वारा बतलाए गए उपासना पद्धतियों ( मार्ग ) को पुरे मनोयोग से पालन करना । अपने गुरू के आज्ञा का पालन करना तथा अपने गुरू एवं ईष्ट की पुरे मनोयोग एवं निष्ठा से सेवा और भक्ति करना । 

कुछ धर्म सभी जीवो के लिए समान रूप से पालन करना आवश्यक है । जैसे मनुष्यों के लिए समान रूप से धर्म जो बतलाया गया है वो है मानवता , दया , त्याग , क्षमा , अन्य निरीह प्राणियों कि रक्षा करना । बच्चों तथा स्त्रियों की रक्षा करना । अपने धर्म स्थलों , बाग बगीचे , वन्य पदार्थों तथा जानवरों एवं पशु-पक्षियों तथा प्रकृति की रक्षा करना । विमार तथा वेवस एवं लाचार का मदद करना । 

माता पिता की आज्ञा मानना एवं उनकी सेवा करना । आचार्यों एवं गुरू जनों एवं अपने से उम्र में बड़े सज्जन पुरुष एवं नारियों को सम्मान देना । अपने से छोटे को स्नेह देना , रक्षा करना , वेदज्ञ एवं ज्ञानियों को सम्मान देना । कर्म कांड कराने वाले पंडितों तथा भगवद् प्रेमियों को सम्मान देना । दान देना । दरवाजे पर आए अयाचक ब्राह्मणों एवं भिक्षुओं को अन्न वस्त्र भोजन कराना एवं दान देना । 

शिक्षक का धर्म है बिद्यार्थियों को सही शिक्षा देना । 
विद्यार्थियों का धर्म है सही ज्ञान हासिल करना , बिद्या अर्जित करना । युवाओं का धर्म है अर्थ उपार्जन करना तथा असहायों की मदद करना , समाज , देश के तरक्की के लिए अपने द्वारा अर्जित धन से कर देना । 

पति का धर्म है पत्नी का भरण पोषण तथा रक्षा करना । पत्नी का धर्म है पति कि सेवा करना । 
मित्र का धर्म है मित्र को सही मार्ग पर चलने कि प्रेरणा देना तथा एक दुसरे कि सहायता करना जरूरत पड़ने पर । 

 बुजुर्गो का धर्म है अपने अनुभव के आधार पर अपने अगले पीढ़ियो को सन्मार्ग दिखाना , उस पर चलने के लिए प्रेरित करना । सही गलत का जानकारी देना तथा उसे गुमराह होने तथा भटकने से रोकना । 

वाणप्रस्थियों का धर्म है संसार को सही मार्ग दिखाना तथा संसार से वैराग्य लेकर मौक्ष के लिए साधना , तपस्या करना । 

संन्यासियों का धर्म है संसार से पुरी तरह विमुख होकर बिना किसी आडबंर के अपने मन को केवल और केवल भगवान को समर्पित करके उनकी ही आराधना करना । एक पल के लिए भी उनका मन संसार के किसी भी प्रपंच में न जाएं । 

पुत्र और पुत्री का धर्म है अपने माता पिता कि आज्ञा मानना एवं उनके द्वारा दिए गए हिन्दू संस्कार और संस्कृति के अनुसार चलना , निभाना । 
माता पिता का धर्म है संतान का पालन पोषण करके परिवार , समाज , देश तथा धर्म के लिए योग्य बनाना । अच्छा संस्कार देना , अपने संस्कृति के मुल्यों तथा सिद्धांतों के अनुसार चलना , पालन करना तथा अपने संतान को भी उस पर चलने की प्रेरणा देना । 

राज्य के कर्मचारियों का धर्म है संविधान द्वारा निर्देशित कानून के अनुसार राज्य के नागरिकों को सुविधा उपलब्ध कराना तथा कर वसूलना जिसका उपयोग राज्य के विकाश में हो ।

 न्यायपालिका का धर्म है बिना पक्षपात एवं भेद भाव के देश के संविधान के अनुसार नागरिकों को त्वरित न्याय देना । 

पत्रकारों का धर्म है समाज तथा देश के समाने केवल सत्य को प्रस्तुत करना बिना लाग लपेट के , देश के प्रशासकों का ध्यान देश तथा समाज तथा नागरिकों के समस्या के तरफ खिंचना ।

नाट्यकारों ,‌ हास्यकारो का धर्म है देश के जनता को स्वस्थ मनोरंजन उपल्ब्ध करना । 

 संगीतज्ञ का धर्म है अपने कला से संगीत में रूचि रखने वाले के मन को शांति तथा सकुन उपल्ब्ध कराना । 
 
सांसदो एवं विधायकों का धर्म है नागरिकों के कल्याण के लिए निष्पक्ष कानून बनाना तथा जनता का निष्काम सेवा । 

व्यापारियों का धर्म है अपने ग्राहकों को उचित मुल्य पर बढ़िया सामान उपलब्ध कराना । ग्राहकों कि सेवा करना । 

किसान का धर्म है स्वास्थ्य अनुकूल अन्न का उत्पादन करना । 
पड़ोसी का धर्म है अपने पड़ोसियों से मित्रता , सद्भाव का एवं जरूरत पड़ने पर एक दुसरे कि सहायता सहयोग तथा सहानुभूति का फर्ज निभाना । 

सैनिकों धर्म है देश कि रक्षा करना । तथा पुलिस का धर्म है देश के अंदर कानुन के पालना को सुनिश्चित करना । 
डौक्टर तथा बैद्य का धर्म है रोगियों कि सेवा करना । 
तो सार यह की यह धारणा गलत है कि धर्म की रक्षा करना है । नहीं। 
 धर्म का ठीक ठीक पालन करने से , अपने संस्कृति के अनुसार जीवन जीने से धर्म जीव समाज परिवार देश की रक्षा करता है । हम धर्म कि रक्षा नहीं कर सकते । 
जो मनुष्य अपने धर्म का पालन नहीं करता है और जो अपने संस्कृति से भटक जाता है उसका समूल विनाश किसी न किसी माध्यम के द्वारा अपने आप एक दिन अवश्य हो जाता है । 
श्री राधे :- संजीव कुमार।

छुआछुत कहा से आया हमारे भारत में ?

प्राचीन समय भारत मे कभी छुआछुत रहा ही नहीं, और ना ही कभी जातियाँ भेदभाव का कारण होती थी।
चलिए हजारो साल पुराना इतिहास पढ़ते हैं। 

सम्राट शांतनु ने विवाह किया एक मछवारे की पुत्री सत्यवती से।उनका बेटा ही राजा बने इसलिए भीष्म ने विवाह न करके,आजीवन संतानहीन रहने की भीष्म प्रतिज्ञा की।

सत्यवती के बेटे बाद में क्षत्रिय बन गए, जिनके लिए भीष्म आजीवन अविवाहित रहे, क्या उनका शोषण होता होगा?

महाभारत लिखने वाले वेद व्यास भी मछवारे थे, पर महर्षि बन गए, गुरुकुल चलाते थे वो।

विदुर, जिन्हें महा पंडित कहा जाता है वो एक दासी के पुत्र थे, हस्तिनापुर के महामंत्री बने, उनकी लिखी हुई विदुर नीति, राजनीति का एक महाग्रन्थ है।

भीम ने वनवासी हिडिम्बा से विवाह किया।

श्री कृष्ण दूध का व्यवसाय करने वालों के परिवार से थे, 

उनके भाई बलराम खेती करते थे, हमेशा हल साथ रखते थे।

यादव क्षत्रिय रहे हैं, कई प्रान्तों पर शासन किया और श्री कृष्ण सबके पूजनीय हैं, गीता जैसा ग्रन्थ विश्व को दिया।

राम के साथ वनवासी निषादराज गुरुकुल में पढ़ते थे।

उनके पुत्र लव कुश महर्षि वाल्मीकि के गुरुकुल में पढ़े जो वनवासी थे

तो ये हो गयी वैदिक काल की बात, स्पष्ट है कोई किसी का शोषण नहीं करता था,सबको शिक्षा का अधिकार था, कोई भी पद तक पहुंच सकता था अपनी योग्यता के अनुसार।

वर्ण सिर्फ काम के आधार पर थे वो बदले जा सकते थे, जिसको आज इकोनॉमिक्स में डिवीज़न ऑफ़ लेबर कहते हैं वो ही।

प्राचीन भारत की बात करें, तो भारत के सबसे बड़े जनपद मगध पर जिस नन्द वंश का राज रहा वो जाति से नाई थे । 

नन्द वंश की शुरुवात महापद्मनंद ने की थी जो की राजा नाई थे। बाद में वो राजा बन गए फिर उनके बेटे भी, बाद में सभी क्षत्रिय ही कहलाये।

उसके बाद मौर्य वंश का पूरे देश पर राज हुआ, जिसकी शुरुआत चन्द्रगुप्त से हुई,जो कि एक मोर पालने वाले परिवार से थे और एक ब्राह्मण चाणक्य ने उन्हें पूरे देश का सम्राट बनाया । 506 साल देश पर मौर्यों का राज रहा।

फिर गुप्त वंश का राज हुआ, जो कि घोड़े का अस्तबल चलाते थे और घोड़ों का व्यापार करते थे।140 साल देश पर गुप्ताओं का राज रहा।

केवल पुष्यमित्र शुंग के 36 साल के राज को छोड़ कर 92% समय प्राचीन काल में देश में शासन उन्ही का रहा, जिन्हें आज दलित पिछड़ा कहते हैं तो शोषण कहां से हो गया? यहां भी कोई शोषण वाली बात नहीं है।

फिर शुरू होता है मध्यकालीन भारत का समय जो सन 1100- 1750 तक है, इस दौरान अधिकतर समय, अधिकतर जगह मुस्लिम आक्रमणकारियो का समय रहा और कुछ स्थानों पर उनका शासन भी चला।

अंत में मराठों का उदय हुआ, बाजी राव पेशवा जो कि ब्राह्मण थे, ने गाय चराने वाले गायकवाड़ को गुजरात का राजा बनाया, चरवाहा जाति के होलकर को मालवा का राजा बनाया।

अहिल्या बाई होलकर खुद बहुत बड़ी शिवभक्त थी। ढेरों मंदिर गुरुकुल उन्होंने बनवाये। 

मीरा बाई जो कि राजपूत थी, उनके गुरु एक चर्मकार रविदास थे और रविदास के गुरु ब्राह्मण रामानंद थे|।

यहां भी शोषण वाली बात कहीं नहीं है।

मुग़ल काल से देश में गंदगी शुरू हो गई और यहां से पर्दा प्रथा, गुलाम प्रथा, बाल विवाह जैसी चीजें शुरू होती हैं।

1800 -1947 तक अंग्रेजो के शासन रहा और यहीं से जातिवाद शुरू हुआ । जो उन्होंने फूट डालो और राज करो की नीति के तहत किया। 

अंग्रेज अधिकारी निकोलस डार्क की किताब "कास्ट ऑफ़ माइंड" में मिल जाएगा कि कैसे अंग्रेजों ने जातिवाद, छुआछूत को बढ़ाया और कैसे स्वार्थी भारतीय नेताओं ने अपने स्वार्थ में इसका राजनीतिकरण किया।

इन हजारों सालों के इतिहास में देश में कई विदेशी आये जिन्होंने भारत की सामाजिक स्थिति पर किताबें लिखी हैं, जैसे कि मेगास्थनीज ने इंडिका लिखी, फाहियान, ह्यू सांग और अलबरूनी जैसे कई। किसी ने भी नहीं लिखा की यहां किसी का शोषण होता था।

योगी आदित्यनाथ जो ब्राह्मण नहीं हैं, गोरखपुर मंदिर के महंत हैं, पिछड़ी जाति की उमा भारती महा मंडलेश्वर रही हैं। जन्म आधारित जाति को छुआछुत व्यवस्था हिन्दुओ को कमजोर करने के लिए लाई गई थी।

इसलिए भारतीय होने पर गर्व करें और घृणा, द्वेष और भेदभाव के षड्यंत्रों से खुद भी बचें और औरों को भी बचाएं।

इसलिए मैं अपने शिष्यों को इंजीनियर , डाक्टर अथवा प्रोफेसर लोगों के रूप में देखना चाहता हुं ।:- श्री महाराज जी ।

श्री महाराज जी की वाणी :- मैं भिक्षावृत्ति पर निर्भर सन्यासियों का निर्माण नहीं करता । मेरे सन्यासी आत्म निर्भर होते हैं । मेरे यहां न दीक्षा का आडम्बर है न अपने साथ अन्य जगद्गुओं जैसा सिंहासन आदि का आडम्बर ।
वह सब मैंने सन 1962 की चीन कि लड़ाई के बहाने war fund में दान कर दिया । जगद्गुरू होते हुए भी सबके लिए हर समय उपलब्ध रहता हुं । 
लोग अपने काम के लिए P.A रखते हैं , मैं लोगों के पत्र स्वयं पढ़ता हुं और उनके उत्तर स्वयं लिखता हुं ।

लोग सन्यासी बनाते हैं । मैं सन्यासियों को भी प्रेमी बनाता हुं । प्रकाशानन्द को देखो न । दण्ड कमंडल ले कर मेरे पास आया था । शंकराचार्य पद् के लिए उसका नाम भी था । उसने स्वीकार नहीं किया । उसने अपने दंड  कमंडल गंगा जी में बहा दिया ।

मैं कोई नया सम्प्रदाय नहीं बनाता । केवल शास्त्रों वेदों का सिद्धांत बोलता हुं । लोगों के पाखण्ड का विरोध करता हुं । अत: लोग मेरा विरोध करते हैं । जिद् मेरे यहां नही चलती । किसी ने मेरे पास आकर कहा , की ऐसा कर दीजिए वर्णा जान दे दुंगा । मैंने कह दिया अगर जान देना तुम्हारे हाथ में है तो देकर देखो ।
कृपालु तुम्हारे इस धमकी में आने वाला नही है । तुमको यह समझे रहना है कि कर्ता केवल मन है । उसके द्वारा किया हुआ कर्म हीं कर्म की संज्ञा में आता है ।

लोगों में भ्रम है कि जो लोग अनपढ़ होते हैं अल्प बुद्धि वाले अथवा अभावों से ग्रस्त और अंधविश्वासी होते हैं वही भक्ति मार्ग में जाते हैं । किंतु उनके विरूद्ध मेरा कहना है कि भक्ति मार्ग अत्यन्त साहसी और समझदार लोगों का पथ है । जो श्रद्धा विश्वास से सम्पन्न लोग होते हैं वही इस रास्ते पर पैर रख पाते हैं । इसलिए मैं अपने शिष्यों को इंजीनियर , डाक्टर  अथवा प्रोफेसर लोगों के रूप में देखना चाहता हुं ।
:- श्री महाराज जी ।