शनी देव और कुपित होते हैं इस करनी से ।
शनी देव भगवान श्री कृष्ण का अनन्य भक्त हैं । किसी के इष्ट को , स्वामी को , पिता को भजने से, भक्ति करने से स्वाभाविक है कोई भी भक्त खुश होगा ।
कोई राधे नाम बोलता है तो आपको कितना अच्छा फील होता है , और उसको दोस्त बना लेते है आप , फेस बुक पर भी । तो सोचिए वो तो उन्हीं का भक्त शनीदेव है , वो आपसे कितने खुश होते होंगे ?
और हजारों दीपक पीपल के पेड़ के नीचे जलाने से कोई लाभ नही। किसी गरीब के घर दीपक दान कर दें । उसके घर में रौशनी होगा तो भगवान आपका का घर भी रौशन करेंगें ।
जानिए भाई अंध विश्वासों से उपर उठीए ।
असली ज्योतिष, बढ़िया ज्योतिष आपको गरीबों को, गरीब पंडितों को तेल दान , चावल दान , किमती पत्थर दान , वस्त्र दान, अन्न दान , स्वर्ण दान करने की बात बतलाएगा ।
लालची ज्योतिष आपसे बड़ा रकम फीस के रूप में लेगा,
सालों भर वो खुद हरेक शहर के होटलों के महंगे कमरे में रूकेगा, मुर्गा मांस ,शराब सेवन करेगा आपके पैसे से , और आपको उपाय के नाम पर , हवन , पत्थर , सोने में पहनने के लिए बोलेगा । आप उससे महंगा पत्थर सोना मिलावट वाला में बना अंगुठी खरिदोगे । वेरोजगारी में आप का धन और लुटवा देगा ।
पर बढीया ज्योतिष आपको अच्छे से देख कर आपको भगवान के तरफ प्रेरित करेगा । आचरण को ठीक करने को बतलाएगा , सुपात्र को दान करने के लिए बोलेगा । खुद दान नहीं लेगा , केवल अपना फीस लेगा । वो आपको सन्मार्ग में चलने की प्रेरणा देकर आपसे पुरूषार्थ करवाने पर जोर देगा । आपको डराएगा नहीं , आपके उत्साह को बढावेगा ।
सावधान रहीए , ढोंगी ज्योतिषों से । सब गलत गलत मनगढ़ंत शास्त्र के नाम पर आपको गुमराह करेगा नकली ज्योतिष । डराएगा । डर बेच कर कमाएगा ।
इससे अच्छा है किसी ऐसे संत , महापुरूषों को दान दिजिए जो भगवद् प्राप्त हो । जो श्रोत्रिए और ब्रह्मनिष्ट हो । जो दान का पुरा पैसा समाज के कल्याण के लिए खर्च करता हो ।
उनको उनके द्वारा नियुक्त उनके मूल प्रचारकों को दान दिजिए । उनके प्रचारक उनके प्रति समर्पित होते हैं । वो आपके दान का ९९.% उनको पहुंचा देते हैं । केवल 1% से अपना जीवन जीते हैं या आश्रम बासियों का पेट भरते हैं भरण पोषण करते हैं । उन आश्रम बासियो का जो गुरू भगवान का सेवक है । श्रद्धा के पात्र हैं । वो भी हम जैसे गृहस्थों पर निर्भर है अपने अति आवश्यक आवश्यकता की पूर्ति के लिए ।
यह सब दान से भगवान के घर में जो आपका कार्मिक एकाऊंट है वो भरेगा, उससे भाग्य बनेगा , बढीया प्रारब्ध बनेगा , कष्ट मिटेगा आपका । । संसार हीं नहीं परलोक भी बनेगा । पढ़ें लिखे हैं आप लोग । गलत ज्योतिषों ,तांत्रिकों के चक्कर में मत फसिए । उल्टा लोक परलोक दोनो की हानी होगी । 🙏❤️🙏
No comments:
Post a Comment